
(उझानी )। 102वां श्री शीतलाष्टमी महोत्सव पूजन और वैदिक यज्ञ के साथ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के बीच शुरू हो गया। महोत्सव के प्रथम दिन श्री शीतला माता का अभिषेक, पूजन और भव्य श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने दिव्य मंत्रोच्चार के बीच माता का अभिषेक कर विश्व कल्याण और निरोगी काया की कामना की।
मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मातृ शक्ति ने विशेष रूप से माता के दर्शन और पूजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ नारायण भगवान का आह्वान किया गया, जिसमें भक्तों ने औषधियों और विभिन्न सामग्री से आहुतियां अर्पित कीं। कई घंटों तक चले यज्ञ में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ भाग लिया।
आयोजकों ने बताया कि चैत्र मास में होली के बाद मनाए जाने वाले इस महोत्सव में विभिन्न शहरों और प्रदेशों से भी श्रद्धालु शामिल होते हैं। धार्मिक मान्यता है कि शीतला माता के यज्ञ में आहुति देने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
आयोजन समिति के अनुसार बुधवार को माता की भव्य शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली जाएगी, जिसमें आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे और काली अखाड़े शामिल होंगे।
महोत्सव में शीतला माता मंदिर के पुरोहित शिव सनेही मिश्रा, शिव गोपाल मिश्रा, लवी मिश्रा, मनु मिश्रा, माधव मिश्रा, प्रभाकांत मिश्रा, प्रमोद माहेश्वरी, राकेश सर्राफ, आकाश वर्मा, वैभव चतुर्वेदी, संतोष बाष्णैय, आचार्य मोहन, मुनीश चौहान, जयपाल राठौर, दिनेश कुमार राघव, विनोद वर्मा, गिरीश गुप्ता, कामेश गुप्ता, मोहन, पदम वर्मा, शिवम शर्मा, रामकिशोर महेश्वरी, अवधेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इसके अलावा नवरात्रि मिश्रा, प्रगति मिश्रा, पूर्णिमा मिश्रा, शालिनी मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, मीना गुप्ता, ऊषा सक्सेना, निर्मला गुप्ता, आशा देवी, रश्मि शर्मा, राकेश कुमारी और अरुणा माहेश्वरी सहित कई महिलाओं ने भी आयोजन में भाग लिया।
Budaun Amarprabhat