Breaking News

पोक्सो एक्ट के वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, पीपला तिराहे से पुलिस ने दबोचा

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना हजरतपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूं और क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए थाना हजरतपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पीपला तिराहे से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में हरिओम पुत्र रामसरन और जितेंद्र पुत्र राजवीर निवासी ग्राम पीपला, थाना हजरतपुर शामिल हैं। दोनों के खिलाफ थाना हजरतपुर में मु.अ.सं. 23/2026 धारा 74/351(3) बीएनएस एवं 5/18 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार व उनकी टीम शामिल रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!