Breaking News

बलाजी दरबार ट्रस्ट की समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

Spread the love

बरेली। श्री उत्तरमुखी बलाजी दरबार धर्म जागरण सेवा ट्रस्ट की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री रमेश चंद्र साहू ने की, जिसमें ट्रस्ट के विस्तार और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष ठा. प्रकाश सिंह चौहान, सचिव श्रीमती दीक्षा चौहान, जिला प्रभारी रमेश चंद्र साहू तथा जिला संयोजक एन.के. शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान ट्रस्ट के विस्तार को लेकर नए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। इसमें योगेश्वर पाल को जिला सचिव तथा सूर्य कुमार चौधरी निवासी विथरी को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा वीरेन्द्र साहू को ट्रस्ट का सक्रिय सदस्य बनाया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में ट्रस्ट के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व श्रद्धा पूर्वक भक्ति भाव के साथ मनाया गया.

Spread the love84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व …

error: Content is protected !!