Breaking News

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया गया प्रशिक्षण, पोषण व प्रारंभिक शिक्षा की दी जानकारी

Spread the love

आसफपुर। बाल विकास परियोजना कार्यालय आसफपुर में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य सेविका विमला देवी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें कार्यकत्रियों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान जिला समन्वयक प्रद्युम्न यादव ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित होने वाली गतिविधियों, बच्चों में कुपोषण की पहचान, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की देखभाल तथा बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को प्रभावी ढंग से संचालित करने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाती हैं, इसलिए उन्हें समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि विकासखंड आसफपुर के आठ सेक्टरों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को एक सेक्टर की करीब 24 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस अवसर पर सरिता यादव, नीतू कश्यप, वीरवती, अरुणेश, कमलेश, खेमा, वीना, नीरज, राधा, रेशमी सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व श्रद्धा पूर्वक भक्ति भाव के साथ मनाया गया.

Spread the love84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व …

error: Content is protected !!