आसफपुर। यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षाओं के दौरान सोमवार को आसफपुर क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। हालांकि कुछ परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
पहली पाली में हाईस्कूल की चित्रकला विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 596 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 567 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा कराई गई। इस परीक्षा में कुल 55 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 50 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की ओर से कड़ी निगरानी रखी गई और परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई। केंद्र व्यवस्थापकों ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति सामने नहीं आई।
Budaun Amarprabhat