Breaking News

अवैध खनन पर खनन विभाग की कार्रवाई, दो डंपर सीज

Spread the love

आसफपुर। जिले में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए खनन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने आसफपुर-बिसौली मार्ग पर औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दो अंतर्जनपदीय डंपर संदिग्ध स्थिति में संचालित होते मिले। खनन अधिकारी ने दोनों वाहनों को रोककर चालकों से आवश्यक कागजात और खनन संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा, लेकिन चालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
बताया जाता है कि कार्रवाई से बचने के लिए चालक वाहनों को मौके से भगाने का प्रयास करने लगे, लेकिन खनन अधिकारी की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों डंपरों को पकड़ लिया। जांच में दोनों वाहनों के अवैध रूप से संचालित होने की पुष्टि होने पर डंपरों को सीज कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
सीज किए गए डंपरों के नंबर एचआर 58 ई 0638 और एचआर 58 डी 3845 बताए गए हैं, जो रामपुर जिले से संबंधित बताए जा रहे हैं।
खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने बताया कि जिले में अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मानदेय भुगतान न होने पर रोजगार सेवकों ने जताया विरोध, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Spread the loveसंवाददाता अमित वर्मा उसावां। ब्लॉक क्षेत्र में रोजगार सेवकों ने मानदेय का भुगतान …

error: Content is protected !!