Breaking News

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग में बदायूं के प्रदीप कुमार ने जीता रजत पदक

Spread the love

बदायूं। चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ‘ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट (2025-26)’ में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे राजकीय पॉलिटेक्निक बदायूं के प्रवक्ता (पेंट टेक्नोलॉजी) प्रदीप कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया।
मंगलवार को हुए मुकाबले में 105 किलोग्राम भार वर्ग में प्रदीप कुमार ने अपनी ताकत और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 780 किलोग्राम वजन उठाया। उनके प्रदर्शन में स्क्वाट में 320 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 210 किलोग्राम और डेडलिफ्ट में 250 किलोग्राम वजन शामिल रहा।
इस उपलब्धि का श्रेय प्रदीप कुमार ने अपने पर्सनल कोच अखिलेश गुप्ता को दिया, जिनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से उन्हें यह सफलता मिली। उन्होंने अपने माता-पिता के आशीर्वाद और पत्नी के सहयोग को भी इस उपलब्धि का अहम कारण बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने उनके डाइट प्लान और अभ्यास के दौरान हर कदम पर उनका साथ दिया।
प्रदीप कुमार ने अपनी सफलता के लिए उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज के महासचिव ज्योति प्रकाश ओझा, टीम मैनेजर अशोक कुमार भदौरिया, टीम कोच और उत्तर प्रदेश टीम के सभी साथियों का भी आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रीय स्तर पर इस शानदार उपलब्धि पर राजकीय पॉलिटेक्निक बदायूं के स्टाफ, छात्र-छात्राओं और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है तथा प्रदीप कुमार को बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कड़ी निगरानी में संपन्न हुई यूपी बोर्ड की अंतिम परीक्षा, परीक्षार्थियों के चेहरों पर दिखी राहत

Spread the loveबिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में यूपी बोर्ड की अंतिम परीक्षा …

error: Content is protected !!