Breaking News

34 वर्ष की सेवा के बाद जुगल किशोर सेवानिवृत्त, गाजे-बाजे के साथ दी गई भावभीनी विदाई

Spread the love

बदायूं। सदर तहसील कार्यालय में कार्यरत जुगल किशोर 34 वर्ष का गौरवपूर्ण सेवाकाल पूरा करने के बाद 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार समेत समस्त स्टाफ ने उन्हें गाजे-बाजे के साथ भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने जुगल किशोर के कुशल और निर्विघ्न कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तहसीलदार ने कहा कि जुगल किशोर ने अपनी उम्र का स्वर्णिम समय तहसील की सेवा में समर्पित किया है और अब उन्हें अपने परिवार के साथ जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करनी चाहिए।
विदाई समारोह के दौरान बड़ी संख्या में उनके चाहने वालों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ सभी लोग नाचते-गाते हुए उन्हें उनके घर तक छोड़ने गए, जहां सभी ने मिलकर सहभोज किया और उनके सुखद भविष्य की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व श्रद्धा पूर्वक भक्ति भाव के साथ मनाया गया.

Spread the love84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व …

error: Content is protected !!