Breaking News

तहसीलदार से विवाद के बाद दातागंज तहसील के अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Spread the love

दातागंज। दातागंज तहसील में तहसीलदार और अधिवक्ताओं के बीच हुए विवाद के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के व्यवहार से नाराज होकर उनके न्यायालय के बहिष्कार की घोषणा करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को तहसीलदार के चेंबर में अधिवक्ताओं और तहसीलदार के बीच विवाद हो गया था। इसकी सूचना मिलने पर बार कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी संतोष सिंह और अधिवक्ता राकेश पुष्कर मौके पर पहुंचे और तहसीलदार को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। मामला कोतवाली तक पहुंचने पर उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने अधिवक्ताओं को आश्वासन देकर शांत कराया था।
होली के त्योहार के बाद जब तहसील बार के वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्ष आराम सिंह यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और बार अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक एडवोकेट तथा अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह तोमर तहसीलदार से होली मिलने उनके चेंबर पहुंचे, तो तहसीलदार ने मिलने से मना कर दिया और कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया।
इसके बाद बार कक्ष में बैठक कर अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय दातागंज के बहिष्कार का निर्णय लिया। अधिवक्ता प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी दातागंज से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी दी और तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग की।
अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी उपजिलाधिकारी दातागंज को सौंपा है तथा इसकी प्रति जिलाधिकारी बदायूं को भेजी गई है। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं किया जाता, तब तक उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया गया प्रशिक्षण, पोषण व प्रारंभिक शिक्षा की दी जानकारी

Spread the loveआसफपुर। बाल विकास परियोजना कार्यालय आसफपुर में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए …

error: Content is protected !!