Breaking News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महापौर अर्चना वर्मा सम्मानित, रिट्ज संस्था ने किया अभिनंदन

Spread the love

शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था रिट्ज द्वारा एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर की महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रितु बजाज ने महापौर अर्चना वर्मा को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम संयोजक श्रीमती रिचा गर्ग ने कहा कि महापौर अर्चना वर्मा शहर की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।
अपने संबोधन में महापौर अर्चना वर्मा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और शिक्षा को जीवन का सबसे सशक्त माध्यम बनाने का संदेश दिया। उन्होंने रिट्ज संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में महिलाओं के सम्मान, आत्मविश्वास और सहभागिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उत्सव केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. टीना अग्रवाल, नीता चौधरी, अनु मिश्रा, सिम्मी अरोड़ा, सिल्की सलूजा, मधु अग्रवाल, कुशा मोहन, शिल्पी गोयल, गरिमा खन्ना, पल्लवी खन्ना, मनप्रीत कौर सहित संस्था के अन्य सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!