Breaking News

उसहैत में गैस सिलेंडरों की किल्लत, घंटों लाइन में लगे रहे ग्रामीण; कालाबाजारी के आरोप

Spread the love

उसहैत। क्षेत्र की एकमात्र मां दुर्गा भारत गैस एजेंसी पर इन दिनों गैस सिलेंडरों की किल्लत की स्थिति बनती जा रही है। मंगलवार को उसहैत थाने का मैस भी गैस के अभाव में बंद हो गया। बाद में थाने की गाड़ी से सिलेंडर मंगवाकर किसी तरह व्यवस्था बहाल की गई।
उधर, गांवों से आए गैस उपभोक्ता एजेंसी पर घंटों लाइन में लगे रहे, तब कहीं जाकर उन्हें सिलेंडर मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ईरान-इजरायल युद्ध का असर यहां भी देखने को मिल रहा है। सिलेंडर के दाम में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी के साथ ही गैस न मिलना, पासबुक और ओटीपी जैसी प्रक्रियाओं की दिक्कतों से उपभोक्ता परेशान हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि बाजार में कालाबाजारी भी बढ़ गई है और सिलेंडर 1200 से 1300 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं। इससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने भारत सरकार से गैस की किल्लत दूर कर आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है।
वहीं भारत गैस एजेंसी मिर्जापुर बसंत के वितरण क्लर्क जितेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि एजेंसी पर गैस उपलब्ध है और शासन के निर्देशों के अनुसार वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल बिना कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को ही कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!