Breaking News

तरावीह में कुरान मुकम्मल, कोठी वाली मस्जिद में गूंज उठी अमन-चैन की दुआएं

Spread the love

बिल्सी। कस्बे की कोठी वाली मस्जिद में माह-ए-रमजान के पवित्र अवसर पर तरावीह की नमाज के दौरान सोमवार देर रात कुरान शरीफ मुकम्मल होने पर विशेष दुआ का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और नमाजियों की मौजूदगी रही।
पूरे रमजान माह में मौलाना हाफिज शाह मोहम्मद ने अपनी मधुर आवाज में कुरान शरीफ की तिलावत कराई। कुरान मुकम्मल होने के अवसर पर मस्जिद में भावुक माहौल देखने को मिला और नमाजियों ने पूरी श्रद्धा व एकाग्रता के साथ इबादत की।
इस दौरान नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे मस्जिद का सहन और अंदरूनी हिस्सा खचाखच भरा रहा। बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने एक साथ नमाज अदा कर अल्लाह की बारगाह में सिर झुकाया।
कुरान मुकम्मल होने के बाद देश-दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की कामना के लिए विशेष दुआ कराई गई।
इस अवसर पर मस्जिद के सदर मोहम्मद हनीफ और खजांची अबरार अब्बासी ने मौलाना शाह मोहम्मद और मौलाना अतीक नूरी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में यासीन अब्बासी, मुनीश कुरैशी, इकरार अब्बासी, अरबाज अल्वी, इरफान कुरैशी, अजीम राईन, हामिद सैफी, डॉ. बबलू नूरी, अंसार अब्बासी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love बरेली 29 मई, 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, …

error: Content is protected !!