Breaking News

महाकाल के दिव्य श्रृंगार पर उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा बिल्सी

Spread the love

बिल्सी। कस्बे के मोहल्ला संख्या पांच स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में सोमवार रात बाबा महाकाल का भव्य और दिव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और देर रात तक मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से रुद्राभिषेक के साथ हुई। भक्तों ने महाकाल की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि महाकाल वह शक्ति हैं, जो हर संकट का अंत कर जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उनकी कृपा से भय और कष्ट दूर हो जाते हैं।
रुद्राभिषेक के दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल छाया रहा। इसके बाद भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
उधर, मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में भी महाकाल भक्तों ने बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया। यहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कचहरी समेत कई इलाकों में छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विकास शर्मा ने बताया कि …