Breaking News

हनुमान अष्टक पाठ से गूंजा बालाजी धाम, भव्य श्रृंगार में उमड़ी आस्था

Spread the love


बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम में मंगलवार को श्रद्धालुओं ने हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर हनुमान अष्टक का पाठ किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
भक्तों ने बताया कि हनुमान अष्टक का नियमित पाठ जीवन के संकटों को दूर करने में अत्यंत प्रभावी माना जाता है। मान्यता है कि इसके पाठ से भय, विघ्न और नकारात्मक शक्तियां समाप्त होती हैं तथा व्यक्ति के भीतर साहस और आत्मविश्वास का संचार होता है। साथ ही यह पाठ आध्यात्मिक उन्नति के साथ भक्ति, समर्पण और विनम्रता की भावना को भी मजबूत करता है।
कार्यक्रम के अंत में आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
वहीं, नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित संकट मोचन दरबार और गुधनी खौंसारा स्थित बलदेव धाम में भी भक्तों ने बाबा का आकर्षक श्रृंगार कर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया, जहां श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कचहरी समेत कई इलाकों में छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विकास शर्मा ने बताया कि …