Breaking News

बंदरों की घुड़की से छत से गिरे अधेड़ की मौत, गांव में दहशत

Spread the love


कुंवर गांव। थाना क्षेत्र के गांव कैली में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में अधेड़ की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीणों में बंदरों के आतंक को लेकर रोष है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी राजाराम (55) पुत्र रामचरन मंगलवार शाम करीब 8 बजे अपने घर की छत पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक बंदरों का झुंड आ गया और घुड़की देने लगा, जिससे घबराकर राजाराम संतुलन खो बैठे और छत से नीचे गिर गए। गिरते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदर लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़े जाने की मांग की है।
इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पुत्तूलाल ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बंदरों के डर से ही हादसा हुआ है और गांव में इनके आतंक से लोग परेशान हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!