Breaking News

मुठभेड़ में ढेर हुआ ‘गौकशी गैंग’, 5 बदमाश दबोचे, सिपाही भी घायल

Spread the love


बदायूं। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सहसवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान 5 शातिर गौकशों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया।
मंगलवार देर रात मिली मुखबिर की सूचना पर थाना सहसवान पुलिस टीम ने टेढ़ा घाट पुल के पास ग्राम चमरपुरा के जंगल में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने खुद को घिरता देख जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश—नईम, कौसर और इसराइल—पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं मुठभेड़ के दौरान आरक्षी शक्ति सिंह के दाहिने हाथ में गोली लगने से वह भी जख्मी हो गया।
घायल बदमाशों समेत मौके से कुल पांच अभियुक्तों—नईम, शाहरूख, अली हसन, कौसर और इसराइल—को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जंगल में कॉम्बिंग के दौरान बाकी दो आरोपियों को भी दबोचा।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 तमंचे 315 बोर, 10 जिंदा कारतूस, एक कुल्हाड़ी, तीन छुरी, काली पन्नी और प्लास्टिक का कट्टा बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे जंगल में घूम रहे गौवंशीय बछड़ों का वध कर मांस बेचने की फिराक में थे।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और कई संगीन मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में सक्रिय गौकशी गिरोह पर करारा प्रहार हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, तैयारियों पर मांगा जवाब, आयोग से तलब रिपोर्ट

Spread the love प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई …

error: Content is protected !!