बदायूं। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादरचौक में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के मानसिक रोगियों को निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की गई। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर परामर्श और दवाएं प्राप्त कीं।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह राठौर ने बताया कि इस मानसिक स्वास्थ्य शिविर में सभी मरीजों का पूर्ण रूप से मुफ्त इलाज किया गया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि आसपास कोई मानसिक रोगी हो तो उसे इस शिविर के माध्यम से इलाज के लिए अवश्य लाएं, जिससे उसे सही उपचार मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि यह शिविर प्रतिवर्ष एक बार सीएचसी पर आयोजित किया जाता है।
कार्यक्रम का उद्घाटन शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने किया। इस दौरान रईस मियां व राजू प्रधान भी मौजूद रहे। चिकित्सा अधीक्षक द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
शिविर में मेडिकल ऑफिसर डॉ. फैसल, डॉ. अभिषेक, डॉ. शैला लोदी, डॉ. जीशान लोदी सहित बीपीएम नाजिम सईद खान, बीसीपीएम संजीव भारद्वाज, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर सुनील कुमार, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अर्पित भारद्वाज, चीफ फार्मासिस्ट ब्रजेश कुमार, राकेश साहू, गौरव, अजय कुमार, अशोक राठौर, लेखराज, बलवीर, उमेश, नीरज, जुगेंद्र सिंह समेत समस्त सीएचओ, एएनएम, आशा संगिनी, आशा एवं सीएचसी का पूरा स्टाफ उपस्थित
Budaun Amarprabhat