Breaking News

सीएम योगी से कनाडा के उच्चायुक्त की मुलाकात, निवेश व तकनीकी सहयोग पर चर्चा

Spread the love

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर ने बुधवार को शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं, आधुनिक प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान और कौशल विकास के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में प्रदेश में औद्योगिक विकास, स्टार्टअप्स को बढ़ावा और युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों और बेहतर कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए विदेशी निवेशकों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी।
कनाडा के उच्चायुक्त ने उत्तर प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर रुचि व्यक्त करते हुए आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने की बात कही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरटीओ मेरठ ने किया परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण

Spread the loveजनसुविधाओं की समीक्षा कर पेंडेंसी खत्म करने के दिए सख्त निर्देश बदायूं। उत्तर …