Breaking News

नगर पालिका में सम्मान की विदाई: सेवानिवृत्त सफाई कर्मियों को मिला 13 लाख का चेक

Spread the love

शॉल-माला पहनाकर किया सम्मान, चेयरपर्सन बोलीं—“कर्मचारियों का योगदान अमूल्य”

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। नगर पालिका परिषद कार्यालय में सोमवार को भावनात्मक माहौल के बीच दो सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम में कर्मचारियों के वर्षों के योगदान को सराहा गया और उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने सेवानिवृत्त कर्मचारी सावित्री पत्नी जोमा और धर्मेंद्र पुत्र संपत को शॉल, माला व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर दोनों कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में कुल 13 लाख 10 हजार 019 रुपये का चेक भी प्रदान किया गया।
“स्वच्छता में कर्मचारियों की मेहनत अहम”
चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने कहा कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण के कारण ही बदायूं स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों के सम्मान और सहयोग के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला रहेगा।
सेवा को बताया प्रेरणादायक
उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक रहा है। साथ ही उनके सुखद और स्वस्थ भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में सभासद अबरार, मुकेश साहू, नवेद, मोहित सक्सेना, श्याम साहू, मुख्य सफाई निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, नवेद इकबाल गनी, लेखालिपिक रजनेश चन्द्र सहित अनेक पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेगा कैंप में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान

Spread the loveबिसौली। विद्युत वितरण खंड परिसर में सोमवार को विद्युत विभाग की ओर से …