Breaking News

मिशन शक्ति की दस्तक: स्कूल पहुंची पुलिस, बेटियों को सिखाए सुरक्षा के गुर

Spread the love

बिसौली के नागपुर में जागरूकता अभियान; हेल्पलाइन नंबरों और अधिकारों की दी जानकारी

संवाददाता: गोविंद देवल

बिसौली। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चल रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत पुलिस ने गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में महिला उपनिरीक्षक पूजा तोमर के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने ग्राम नागपुर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। महिला उपनिरीक्षक पूजा तोमर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए कई प्रभावी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
हेल्पलाइन नंबरों की दी अहम जानकारी
उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या, छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने 1090, 112 सहित अन्य आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और कहा कि घटनाओं को छिपाने के बजाय समय रहते सूचना देना जरूरी है, ताकि तत्काल कार्रवाई हो सके।
महिलाओं से खुलकर संवाद
इस दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें निडर होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल पलक सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अटेना गंगा पुल से महिला के नदी में गिरने की सूचना, पुलिस व गोताखोर तलाश में जुटे

Spread the loveउसहैत (बदायूं)। थाना क्षेत्र के अटेना गंगा घाट पुल से एक 58 वर्षीय …

error: Content is protected !!