Breaking News

बिल्सी में पहली बार गूंजेगा भक्ति का महासंगीत, बालाजी जागरण की भव्य तैयारी

Spread the love

7 अप्रैल को अखंड ज्योति, छप्पन भोग और विशाल जागरण; मशहूर भजन गायकों की होगी प्रस्तुति

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। नगर में पहली बार श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन का आगाज होने जा रहा है। 7 अप्रैल 2026, मंगलवार को सिटी कॉम्प्लेक्स, तहसील रोड पर आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
आयोजन के तहत श्री बालाजी महाराज का भव्य जागरण, अखंड ज्योति, छप्पन भोग और दिव्य दर्शन का कार्यक्रम रखा गया है। यह आयोजन शाम 6 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु
कार्यक्रम में सुर सम्राट संजू पागल (हापुड़) और सुर सम्राज्ञी रूचि किंकर (कानपुर) अपनी भक्ति संगीत प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।
मेहंदीपुर बालाजी से पहुंचेगी अखंड ज्योति
विशेष आकर्षण के रूप में परम पूज्य महंत श्री ओमप्रकाश योगी (मेहंदीपुर बालाजी, राजस्थान) की अगुवाई में अखंड ज्योति शाम 4 बजे गांधी पार्क, बिल्सी पहुंचेगी, जहां से शोभायात्रा के रूप में आयोजन स्थल तक लाई जाएगी।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में दीक्षारंभ 2025 के समापन सत्र में समझाई छात्रों को यूनिवर्सिटी की रीति-नीति

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के …