Breaking News

स्काउट-गाइड की सीख से निखरेगा भविष्य, बीएड प्रशिक्षुओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Spread the love

नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में इंट्रोडक्टरी कोर्स का शुभारंभ; अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना पर जोर

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कॉलेज में भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में बीएड प्रशिक्षुओं के पांच दिवसीय इंट्रोडक्टरी कोर्स का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और जीवन जीने की उपयोगी कलाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सक्सेना ने स्काउट ध्वज फहराकर प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के चिंतन, चरित्र और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना अत्यंत आवश्यक है, जिसमें स्काउट-गाइड महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
युवाओं को बना रहा बेहतर नागरिक
सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर नेहा कटियार ने कहा कि स्काउटिंग युवाओं को जिम्मेदार और श्रेष्ठ नागरिक बनाने का कार्य कर रही है। अध्यक्षता कर रहे जिला आयुक्त (रोवर) प्रो. मनवीर सिंह ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से युवाओं में नेतृत्व क्षमता और कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की शक्ति विकसित होती है।
पर्यावरण और शांति का दिया संदेश
प्रो. शिवराज कुमार ने वैश्विक संघर्षों के कारण पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभावों पर चिंता जताई। वहीं, चीफ प्रॉक्टर डॉ. एस.के. सिंह ने कहा कि आज शुद्ध हवा और पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। जिला संगठन आयुक्त मुहम्मद असरार ने कहा कि आधुनिक हथियार मानवता के लिए खतरा बनते जा रहे हैं, ऐसे में स्काउटिंग शांति, सेवा और सहअस्तित्व का संदेश देती है।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!