Breaking News

पुलिस ने बहाया शराब का ‘जखीरा’, 355 अवैध बोतलों का किया निस्तारण

Spread the love

न्यायालय के आदेश पर जरीफनगर थाना में कार्रवाई; अंग्रेजी, बीयर, देशी और कच्ची शराब नष्ट

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जनपद में चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के जखीरे को नष्ट कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जरीफनगर थाना में यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया के निर्देशन और न्यायालय अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट सहसवान के आदेश के अनुपालन में गठित कमेटी की मौजूदगी में यह निस्तारण किया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी सहसवान, नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष जरीफनगर और मालखाना इंचार्ज उपस्थित रहे।
28 मामलों का माल किया गया नष्ट
पुलिस के अनुसार, विगत वर्षों के आबकारी अधिनियम से संबंधित कुल 28 अभियोगों में जब्त शराब को नष्ट किया गया। इसमें 65 बोतल अंग्रेजी शराब, 136 कैन बीयर, 150 पव्वे देशी शराब और 4 जरीकैन में भरी 40 लीटर कच्ची शराब शामिल रही।
न्यायालय के निर्देश पर हुई कार्रवाई
पूरी प्रक्रिया न्यायालय के निर्देशों के तहत पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!