Breaking News

सड़क पर उतरे अफसर, पैदल गश्त से अपराधियों में हड़कंप

Spread the love

मुजरिया और बिल्सी में एएसपी ग्रामीण की सख्ती; लोगों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए सड़कों पर पैदल गश्त तेज कर दी है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया ने प्रभारी निरीक्षक मुजरिया व बिल्सी और पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र के प्रमुख स्थानों और मार्गों पर पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान अधिकारियों ने बाजार, चौराहों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। साथ ही लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की।
अपराधियों को सख्त संदेश
पैदल गश्त के जरिए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में अपराध और अराजकता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!