Breaking News

तहसील में औचक निरीक्षण से हड़कंप: एसडीएम बोले—लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

Spread the love

फरियादियों को भटकाने पर सख्ती के संकेत, समयबद्ध निस्तारण और स्वच्छता पर दिया जोर

संवाददाता: आई एम खान

बिसौली। उप जिलाधिकारी (आईएएस) साई आश्रित शाखमुरी ने शनिवार को तहसील परिसर का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दो टूक कहा कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से जुड़े सभी मामलों का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकाया जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील परिसर में साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने के भी निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि कार्यालय में स्वच्छ वातावरण होना चाहिए, ताकि आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि तहसील की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाया जाएगा। इसके लिए नियमित निरीक्षण किए जाएंगे और लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान तहसीलदार सुरेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राशन डीलरों के लाभांश में बढ़ोतरी से खुशी, सीएम व खाद्य मंत्री का जताया आभार

Spread the loveबदायूं। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी किए जाने पर जिले के …