पदभार ग्रहण करते ही दिए सख्त निर्देश, समाधान दिवस में सुनी जनता की फरियाद
संवाददाता: आई एम खान
बिसौली। 2023 बैच के आईएएस अधिकारी साई आश्रित शाखमुरी ने शनिवार को बिसौली तहसील के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) का पदभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी पहली प्राथमिकता सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचाना और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना होगा।
नवागत एसडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करें। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पदभार संभालने के बाद उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
इसके अलावा एसडीएम ने तहसील कार्यालय में कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक भी की, जिसमें कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान नवागत तहसीलदार सुरेंद्र कुमार और नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव ने उनका स्वागत किया।
Budaun Amarprabhat