Breaking News

समाधान दिवस में 50 शिकायतों की बौछार: एसडीएम सख्त—लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Spread the love

6 मामलों का मौके पर निस्तारण, भूमि कब्जा और जनगणना ड्यूटी से मुक्ति की गुहार प्रमुख मुद्दे

संवाददाता: आई एम खान

बिसौली। तहसील परिसर में शनिवार को उप जिलाधिकारी साई आश्रित शाखमुरी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई कर अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए गए।
एसडीएम ने साफ कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
समाधान दिवस में कुल 50 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जल्द समाधान के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में ग्राम पाठकपुर निवासी फ़िरासत पुत्र याकूब अली ने आरोप लगाया कि उनके खसरा संख्या 144 की भूमि पर गांव के कुछ लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
वहीं कुछ शिक्षकों ने भी अपनी समस्याएं रखते हुए जनगणना ड्यूटी से कार्यमुक्त किए जाने की गुहार लगाई। इनमें देवेंद्र कुमार (सहायक अध्यापक, पिंदारा), निशु (दावरी) और जगमोहन सिंह (प्राथमिक विद्यालय पिंदारा) शामिल रहे।
इस दौरान तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!