Breaking News

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की तैयारियां तेज: बदायूं से तीर्थयात्रियों का जत्था लखनऊ होते हुए सोमनाथ जाएगा

Spread the love

19 अप्रैल को भव्य आयोजन, यात्रा प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के भव्य आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर 19 अप्रैल 2026 को पूरे प्रदेश में इस पर्व का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह पर्व भारत की आस्था, संस्कृति और आत्मगौरव का प्रतीक है, जो सोमनाथ मंदिर की हजार वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा का स्मरण कराता है। मुख्य कार्यक्रम 19 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित होगा, जहां से कार्यक्रम के समापन के बाद तीर्थयात्री सोमनाथ के लिए रवाना होंगे।
जनपद बदायूं से तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय द्वारा आईटीआई बदायूं के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार वार्ष्णेय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नोडल अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे 18 अप्रैल को तीर्थयात्रियों को लखनऊ तक सुरक्षित पहुंचाने और 24 अप्रैल को सोमनाथ से वापसी कराकर बदायूं तक पूरी यात्रा की निगरानी सुनिश्चित करेंगे।
प्रशासन का कहना है कि यात्रा को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …