Breaking News

समाधान दिवस में डीएम सख्त: शिकायतों का तय समय में करें निस्तारण, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Spread the love

दातागंज तहसील में 35 शिकायतें पहुंचीं, 3 का मौके पर समाधान; राशन कार्ड और भूमि विवाद प्रमुख मुद्दे

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को तहसील दातागंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापरक और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 35 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इस दौरान ग्राम सांधा परगना सलेमपुर निवासी सर्वेश कुमार ने एक प्रकरण में पूर्व में दिए गए न्यायालय के आदेश के अनुपालन की मांग की। इस पर डीएम ने उप जिलाधिकारी दातागंज को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
वहीं मोहल्ला रामनगर वार्ड संख्या-2 निवासी अरविंद कुमार ने निरस्त किए गए राशन कार्ड को पुनः बहाल कराने की गुहार लगाई, जिस पर जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।
इसके अलावा चक रोड से अवैध कब्जा हटाने, भूमि की पैमाइश और अन्य राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं। डीएम ने सभी मामलों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया।
इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

Spread the loveसंवाददाता बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के दर्ज …

error: Content is protected !!