Breaking News

आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, एक युवक की दर्दनाक मौत

Spread the love

उघैती क्षेत्र में देर रात हादसा, टक्कर इतनी जबरदस्त कि मौके पर ही तोड़ा दम

संवाददाता:

बदायूं। जनपद के उघैती थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार गांव स्वरूपपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि एक युवक की मौत हो गई हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे में शामिल दूसरी बाइक सवार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस …