Breaking News

करंट से युवक की मौत मामले में कार्रवाई: जेई-एसडीओ निलंबित, दो कर्मचारी बर्खास्त

Spread the love

वजीरगंज क्षेत्र की घटना के बाद विभाग सख्त, लापरवाही सामने आने पर लिया गया फैसला

संवाददाता:
बदायूं। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव धिमरपुरा में 11 हजार वोल्ट की लाइन के पोल पर युवक की मौत के मामले में विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही के संकेत मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कदम उठाए गए हैं।
बताया गया कि घटना के बाद अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर कुमार ने संबंधित जेई जितेंद्र को निलंबित कर दिया। वहीं प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल के निर्देश पर एसडीओ सौरभ कुमार को भी निलंबित किया गया है।
इसके अलावा दो आउटसोर्सिंग कर्मचारियों—एसएसओ मोहित पासर और लाइनमैन ज्ञानेंद्र कुमार—की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
गौरतलब है कि शुक्रवार को गांव धिमरपुरा में एक युवक 11 हजार वोल्ट की लाइन के पोल पर करंट की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद मामला संज्ञान में आने पर विभाग ने जांच कर कार्रवाई की है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है और जिम्मेदारी तय होने पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!