Breaking News

बड़ा मंगल पर गूंजा सराफा बाजार: 84 घंटा हनुमान मंदिर में भक्ति का सैलाब, फूल बंगला बना आकर्षण

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल पर सराफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति का माहौल छाया रहा और जय श्रीराम-जय हनुमान के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
फूलों से सजा दरबार, सुबह हुआ दिव्य श्रृंगार
मंदिर को बेला के फूलों की लड़ियों से आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे फूल बंगला श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना रहा। सुबह 8 बजे सिंदूर और चमेली के तेल का चोला चढ़ाकर भगवान हनुमान का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद आरती उतारकर लड्डुओं का भोग लगाया गया।
हनुमान चालीसा पाठ और महाआरती में उमड़ा जनसैलाब
शाम 7:30 बजे हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया, जिसके बाद महाआरती उतारी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की।
‘कलयुग के जागृत देव हैं हनुमान’
मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने बताया कि भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी कलयुग के जागृत देव हैं, जिनकी कृपा से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि बड़े मंगल के दिन ही भगवान राम और हनुमान जी का मिलन हुआ था।
भक्तों ने किया दर्शन-पूजन, सेवा में जुटे रहे श्रद्धालु
नगर के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीराम और हनुमान जी के दर्शन कर पूजन किया। मंदिर में नए वस्त्र-आभूषण और फूल बंगला की व्यवस्था सुमित रस्तोगी द्वारा कराई गई।
इस अवसर पर राजकुमार सिंह सेंगर, राम गोपाल पटवा, प्रदीप पटवा, वंश मिश्रा, अखिलेश गुप्ता, आलोक गुप्ता और शिवम देवल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!