Breaking News

गैस-बिजली और खाद संकट पर सपा का हल्ला बोल, तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान
बिसौली। गैस, बिजली और खाद की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
डीएसी नंबर और केवाईसी के नाम पर उपभोक्ता परेशान
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार सतीश प्रेमी ने आरोप लगाया कि गैस उपभोक्ताओं को डीएसी नंबर और केवाईसी के नाम पर बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं।
अघोषित बिजली कटौती से सूख रहीं फसलें
पूर्व ब्लॉक प्रमुख खजाना देवी ने कहा कि विद्युत विभाग की अघोषित कटौती से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने 18 से 20 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
बुकिंग के बाद भी समय पर नहीं मिल रही गैस
विधानसभा अध्यक्ष एड. सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद भी गैस की डिलीवरी नहीं हो रही है। साथ ही किसानों को समय पर बिजली और खाद नहीं मिलने से फसलें सूख रही हैं।
नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
एसडीएम की अनुपस्थिति में प्रदर्शनकारियों ने नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।
इस दौरान एड. अल्ताफ हुसैन, सुरेंद्र सागर, अमित मथुरिया, प्रधान रामबाबू, एड. जुगेंद्र सिंह, एड. इकरार अहमद, सतपाल सिंह, ईशपाल सिंह, अवनीश कुमार, सौरभ कुमार, सज्जन कुमार सिंह, मो. मुनाजिर, राजेंद्र सिंह जाटव, कल्याण सिंह, राजपाल सिंह यादव, फूल सिंह, कमलेश यादव, राममोहन, कपिल देव, जयपाल सिंह, बलवीर सिंह और कमल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!