Breaking News

बेसिक शिक्षा की नींव हैं शिक्षामित्र: आकाश

Spread the love

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने शिक्षामित्रों को किया सम्मानित
जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी और मिलक विधायक राजबाला भी हुईं सम्मान समारोह में शामिल

राहुल मौर्य
रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि शिक्षामित्र बेसिक शिक्षा की नींव हैं। प्राथमिक शिक्षा को मजबूत बनाने में शिक्षामित्रों का योगदान सराहनीय है और उनके बिना शिक्षा व्यवस्था की कल्पना अधूरी है। इस अवसर पर विधायक ने कई शिक्षामित्रों को सम्मानित भी किया। साथ ही शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए।
रंगोली मंडप में आयोजित शिक्षामित्रों के सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहर विधायक आकाश सक्सेना, मिलक विधायक राजबाला, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुभाष भटनागर, जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण चलाया गया। अतिथियों ने शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक रूप से बढ़े हुए मानदेय 18 हजार रूपये के चेक वितरित किए। इस अवसर पर शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि शिक्षामित्र बेसिक शिक्षा विभाग की असली ताकत हैं। उनके समर्पण से न सिर्फ बेसिक शिक्षा का स्तर उठ रहा है, बल्कि ग्रामीण आंचल तक शिक्षा की रोशनी भी पहुंच रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी और मिलक विधायक राजबाला ने भी शिक्षामित्रों के सराहनीय योगदान के बारे में बताया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कल्पना देवी, बबिता सिंह, पीएल निरंकारी, अशोक कुमार, राहुल सक्सेना, शुभम चैहान, प्रदीप भटनागर, आशीष वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।

इन शिक्षामित्रों को किया गया सम्मानित

रामपुर। कार्यक्रम में शिक्षामित्र नरेश कुमार, रमेश चन्द्र, अंजीव कुमार, राम अवतार सिंह, सौरभ कुमार, भूपेंद्र कुमार, किरणपाल सिंह, बलवीर सिंह,, हेमलता शर्मा, बचन सिंह, कमल कुमार, राफिया खानम, सैयद जावेद मियां, हरीश कुमार गंगवार, अरविंद कश्यप, सुनील कुमार, पूजा सक्सेना और हरप्यारी को सम्मानित किया गया।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!