Breaking News

थाना समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी ने सुनीं जन समस्याएं

Spread the love

वजीरगंज थाने में फरियादियों की शिकायतों का किया निस्तारण

वजीरगंज। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं ने शनिवार को थाना वजीरगंज पहुंचकर संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। इस दौरान फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों में से कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र एवं विधिक समाधान के लिए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

थाना समाधान दिवस में भूमि विवाद, आपसी रंजिश एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण शासन की प्राथमिकता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में नारायण ग्रीन हाउस में गूंजा सुंदरकांड, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी। श्री बालाजी जनकल्याण समिति (रजि.) की ओर से नगर …