Breaking News

खैरी बस स्टैंड पर सांड का आतंक, युवक पर किया हमला घायल को अस्पताल में कराया भर्ती

Spread the love

बिल्सी। नगर के खैरी बस स्टैंड पर शुक्रवार की शाम को एक सांड के हमले से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि सांड ने एक युवक पर हमला कर उसे सड़क पर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह युवक को सांड से बचाया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …