Breaking News

देव स्थान पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन भजन-चौपाइयों से भक्तिमय हुआ माहौल

Spread the love

आसफपुर। स्थानीय देव स्थान पर गांव के श्रद्धालुओं द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन कराया गया। धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार प्रातः बेला में विधि-विधान के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री तेजवती ने लयबद्ध ढंग से चौपाइयों, दोहों एवं छंदों का गायन कर भक्तजनों को आध्यात्मिक भाव से जोड़ दिया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा।

धार्मिक आयोजन में राजेंद्र पाल कश्यप, कृष्ण कुमार शर्मा, दिनेश मौर्य, सोमेंद्र यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह यादव, वीरेंद्र कश्यप, राजकुमार कश्यप, कृष्णा कश्यप एवं ओमपाल यादव सहित व्यापारिक मंडल के लोगों ने सहयोग प्रदान किया। श्रद्धालुओं ने भगवान राम के जयकारों के साथ सुख-समृद्धि की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वनस्पति विज्ञान विभाग में पादप नामकरण एवं वर्गिकी पर हुई विशेष चर्चा

Spread the loveबदायूँ। राजकीय महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के 15 दिवसीय ‘स्टूडेंट्स सेमिनार श्रृंखला’ …