Breaking News

पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर दंपति की मनाई गई 41वीं वैवाहिक वर्षगांठ

Spread the love

पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं

बिल्सी। नगर के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर एवं नगर पालिका चेयरमैन ज्ञान देवी सागर की 41वीं वैवाहिक वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शुभचिंतकों एवं भाजपा नेताओं ने उनके आवास पहुंचकर दंपति को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अतिथियों ने पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही केक काटकर वर्षगांठ का उत्सव मनाया गया। उपस्थित लोगों ने दंपति के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शेखर सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद पालीवाल, नगर पालिका सभासद मनीष असाबा, राजीव माहेश्वरी, राहुल माहेश्वरी, तौफीक अंसारी, दिलीप बाबू, बनवारी लाल माहेश्वरी, दीपक वाल्मीकि सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में इलेक्ट्रिक स्कूटी की दुकान में लाखों की चोरी

Spread the loveबिल्सी। बिल्सी- बदायूं हाईवे पर इंडेन गैस एजेंसी के पास स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटी …