Breaking News

खेत पर काम कर रहे युवक को सांप ने डसा, मौत

Spread the love

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
उसहैत। क्षेत्र के गांव गढ़िया हरदोपट्टी में खेत पर काम कर रहे एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
नौली फतुहा बाद पुलिस चौकी इंचार्ज अश्विनी शर्मा ने बताया कि गांव निवासी 36 वर्षीय अवनीश कुमार पुत्र सोनपाल खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें किसी जहरीले सर्प ने डस लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी।
परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!