Breaking News

भारत और लेबनान हमेशा से अच्छे दोस्त : हादी जाबेर

Spread the love

रामपुर पहुंचे लेबनान के राजदूत का नूर महल में शानदार स्वागत, रज़ा लाइब्रेरी का भी दौरा

राहुल मौर्य
रामपुर। भारत में लेबनान के राजदूत हादी जाबेर ने कहा कि भारत और लेबनान हमेशा से अच्छे दोस्त रहे हैं। इस रिश्ते को और मज़बूत बनाने की कोशिश है।
भारत में लेबनान के राजदूत हादी जाबेर शनिवार को सपरिवार नूर महल पहुंचने पर पूर्व मंत्री नवाब काज़िम अली खां उर्फ नवेद मियां ने सभी का फूल मालाएं पहनाकर परम्परागत रूप से स्वागत किया। अतिथि देवो भव: की भावना से हुए इस्तक़बाल से राजदूत काफी खुश नजर आए। उन्होंने मेहमाननवाज़ी और शाही दस्तरख्वान के पकवानों की प्रशंसा भी की।
नवेद मियां के साथ राजनयिक ने विश्व धरोहर रामपुर रज़ा लाइब्रेरी का भी दौरा किया। उन्होंने हामिद मंज़िल की भव्यता को सराहा और रामपुर के तत्कालीन शासकों द्वारा इस लाइब्रेरी में मौजूद संग्रह को बेशकीमती क़रार दिया। रजा लाइब्रेरी के निदेशक डॉ पुष्कर मिश्र ने राजनयिक का स्वागत किया। उन्हें लाइब्रेरी में अरबी संग्रह के बारे में बताया। कई मुद्रित पुस्तके भी भेंट कीं।
राजनयिक ने कहा कि भारत और लेबनान के संबंध 1954 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण रहे हैं। दोनों देश अच्छे दोस्त हैं। उनका प्रयास है कि भारत और लेबनान का रिश्ता और ज़्यादा मज़बूत हो। उन्होंने कहा कि रामपुर आकर बहुत अच्छा लगा। भारत के लोग बहुत अच्छे हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद बेगम नूरबानो और पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!