Breaking News

सड़क हादसे में दिवंगत कुलदीप शंखधार के परिजनों से मिले ब्लॉक प्रमुख, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

Spread the love

सड़क हादसे में दिवंगत कुलदीप शंखधार के परिजनों से मिले ब्लॉक प्रमुख, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

उघैती। नोएडा में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम पलिया निवासी एवं पूर्व भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुलदीप शंखधार के परिजनों से बुधवार को ब्लॉक प्रमुख सहसवान विक्रांत यादव ने मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

ब्लॉक प्रमुख विक्रांत यादव दिवंगत कुलदीप शंखधार के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कुलदीप शंखधार सामाजिक कार्यों में सक्रिय और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी असमय मृत्यु क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है और हर स्तर पर सहयोग के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और सक्षम लोगों से भी जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत कुलदीप शंखधार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया। हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुहीउद्दीनपुर की बेटी अनम अंसारी ने नीट परीक्षा में गाड़ा सफलता का झंडा, 98.95 प्रतिशत अंक किए हासिल

Spread the loveसहसवान। क्षेत्र के मुहीउद्दीनपुर की होनहार बेटी अनम अंसारी ने नीट 2026 की …

error: Content is protected !!