बदायूं पुलिस का अभियान जारी: सट्टा खेलते युवक गिरफ्तार, 12 आरोपी दबोचे
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए सट्टा, शांति व्यवस्था भंग और वारंटी मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना बिसौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ओमेन्द्र कश्यप उर्फ गुल्ला निवासी मोहल्ला खिरनी, कस्बा अलापुर को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन और 2050 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
वहीं जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। थाना वजीरगंज पुलिस ने बाकरपुर गांव के सात लोगों को हिरासत में लिया, जबकि थाना कुँवरगांव पुलिस ने खासपुर गांव के तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इसके अलावा थाना बिनावर पुलिस ने एक वांछित आरोपी रामौतार निवासी अमृतपुर को गिरफ्तार किया। वहीं थाना उघैती पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे छत्रपाल निवासी संभल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Budaun Amarprabhat