Breaking News

“प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम में स्वजनगणना पर मंथन, पत्रकारों की समस्याओं पर भी हुई चर्चा

Spread the love

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजीकृत की ओर से बुधवार को “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम का आयोजन दैनिक परी टाइम्स कार्यालय स्थित श्याम वाटिका में किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी अरविंद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में शासन की जनहितकारी योजनाओं और स्वजनगणना अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने स्वजनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारों से जनजागरूकता अभियान में सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री रमेश शंकर पांडेय एवं जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार कनौजिया के नेतृत्व में हुआ।

इस दौरान यूनियन की जिला कार्यकारिणी में नई नियुक्तियों की घोषणा भी की गई। काजल मिश्रा को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, राजू कनौजिया को अनुशासन समिति अध्यक्ष और ललित हरि मिश्रा को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

स्वजनगणना अभियान में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार को यूनियन पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। वहीं प्रदेश महामंत्री रमेश शंकर पांडेय ने पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाया, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में ज्ञान प्रकाश सक्सेना, रोहित सक्सेना, फूल सिंह सचिन, धर्मेंद्र कुमार दिवाकर, मोहम्मद फैजान, सत्येंद्र कुमार गौतम, विपिन रस्तोगी, सत्य प्रकाश वर्मा, मुजीब खान, जगदीश, विनोद कुमार राठौर, शक्ति कुमार कनौजिया, वंदना शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!