Breaking News

तेज आंधी का कहर: पेड़ गिरने से महिला की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Spread the love

तेज आंधी का कहर: पेड़ गिरने से महिला की मौत, दूसरी गंभीर घायल

फैजगंज बेहटा। तेज आंधी और तूफान ने बुधवार को थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव तर्क परौली में बड़ा हादसा कर दिया। खेत पर काम कर रहे लोगों के ऊपर अचानक पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार गांव तर्क परौली के जंगल क्षेत्र में किसान खेतों पर काम कर रहे थे। इसी दौरान मौसम खराब होने पर कुछ लोग पास में बनी ट्यूबवेल की कोठरी के निकट पाखड़ के पेड़ के नीचे आंधी से बचने के लिए बैठ गए। तभी तेज तूफान के चलते पेड़ जड़ से उखड़कर वहां बैठे लोगों पर गिर पड़ा।

पेड़ गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग भागकर सुरक्षित निकल गए, लेकिन दो महिलाएं पेड़ के नीचे दब गईं। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

सूचना पर थाना पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। दोनों महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मी (50) पत्नी अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल गीता पत्नी गिरधारी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन घंटे में अपहृता बरामद, बाल अपचारी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अलापुर थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए …