Breaking News

30 अगस्त को लॉन्च होगा नासा का रोमन स्पेस टेलीस्कोप, ब्रह्मांड के रहस्यों पर पड़ेगी नई रोशनी

Spread the love

बदायूं। नासा का नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप 30 अगस्त 2026 को फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के फाल्कन हेवी रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया जाएगा। खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि यह मिशन ब्रह्मांड के अध्ययन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। रोमन टेलीस्कोप का मुख्य उद्देश्य डार्क एनर्जी, डार्क मैटर, एक्सोप्लैनेट और आकाशगंगाओं का अध्ययन करना है।

उन्होंने बताया कि रोमन का प्राथमिक दर्पण 2.4 मीटर व्यास का है और इसका दृश्य क्षेत्र हबल टेलीस्कोप से कम से कम 100 गुना बड़ा होगा। इसमें 300 मेगापिक्सेल का वाइड फील्ड इंस्ट्रूमेंट और उन्नत कोरोनोग्राफ उपकरण लगाए गए हैं। यह टेलीस्कोप पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी के L2 बिंदु के आसपास से अवलोकन करेगा। मिशन की प्राथमिक अवधि करीब पांच वर्ष रखी गई है। इसके आंकड़े वैज्ञानिकों के साथ आम लोगों के लिए भी उपलब्ध कराए जाएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सांसद महेश शर्मा ने किया ‘मैं स्त्री हूं’ काव्य संकलन का लोकार्पण

Spread the loveनोएडा। तुलसी वाणी राष्ट्रीय काव्य महोत्सव का आयोजन शब्द कुटीर फाउंडेशन की अध्यक्ष, …