Breaking News

कार और लोडर की आमने-सामने टक्कर, पांच घायल

Spread the love

बिल्सी। नगर में शनिवार दोपहर कछला-शाहाबाद हाईवे पर अरविंद कोल्ड स्टोर के पास कार और लोडर वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के एयरबैग खुल गए। कार में सवार दो लोगों की जान एयरबैग खुलने से बच गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। हादसे के कारण कुछ देर तक हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सांसद महेश शर्मा ने किया ‘मैं स्त्री हूं’ काव्य संकलन का लोकार्पण

Spread the loveनोएडा। तुलसी वाणी राष्ट्रीय काव्य महोत्सव का आयोजन शब्द कुटीर फाउंडेशन की अध्यक्ष, …