बदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है। रामपुर गांव निवासी ग्रामीणों ने शिकायत में संबंधित संविदाकर्मी पर बिजली संबंधी कार्यों के एवज में धन मांगने तथा आपूर्ति को लेकर मनमानी किए जाने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार इस संबंध में पूर्व में भी अधिकारियों को अवगत कराया गया था। मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने विद्युत विभाग को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए हैं। शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Budaun Amarprabhat