Breaking News

बंदरों के हमले में महिला घायल, हाथ में लगे 20 टांके

Spread the love

बिल्सी। क्षेत्र के गांव बेरमई बुजुर्ग में शुक्रवार शाम घर पर बैठी कृष्णा देवी पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में महिला को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। हाथ में गहरा घाव होने से वह घायल हो गईं। परिजनों ने शनिवार सुबह उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हाथ के घाव पर करीब 20 टांके लगाए। उपचार के बाद महिला की स्थिति सामान्य बताई गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने के लिए संबंधित विभाग से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक शैक्षिक भ्रमण

Spread the loveबिल्सी, 21 अगस्त। बाबा इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने चन्दौसी …