बिल्सी। थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब पांच बजे पिंडौल गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार अंतपुर गांव निवासी एक युवक अपने बड़े भाई के साथ बाइक से उधैती स्थित बहन के घर जा रहा था। पिंडौल गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दुर्घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक सवार दो लोगों के भी घायल होने की सूचना है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा
Budaun Amarprabhat