बिल्सी। नगर की श्री बालाजी जनकल्याण समिति की ओर से एक सितंबर को नगर में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम तहसील के सामने स्थित नारायण ग्रीन हाउस में आयोजित होगा। इसमें राजस्थान के मेहंदीपुर घाटे वाले बालाजी के महंत ओमप्रकाश विशेष रूप से शामिल होकर श्रद्धालुओं को बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान कराएंगे।
समिति पदाधिकारी अध्यक्ष चंद्रसैन माहेश्वरी ने बताया कि सुंदरकांड पाठ को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रद्धालु सामूहिक रूप से बाबा बालाजी का गुणगान करेंगे और धार्मिक वातावरण में भक्ति का आनंद लेंगे। उन्होंने बिल्सी नगर सहित तहसील क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
Budaun Amarprabhat